फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक के आवास पर मिलीं ढेरों दवाइयां

Sat, 15 Apr 2017 10:51 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
बीकापुर के सीएचसी में दवाइयों का निरीक्षण करतीं विधायक शोभा सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा विधायक शोभा सिंह चौहान ने शनिवार को बीकापुर सीएचसी, विकासखंड कार्यालय, मृदा परीक्षण केंद्र और राजकीय कृषि बीज गोदाम का निरीक्षण किया। सुबह शुरू हुआ निरीक्षण का क्रम दोपहर तक चला। इस दौरान अफरातफरी मची रही। सीएचसी में लोगों की शिकायत पर अधीक्षक के आवास पर छापा मारा तो वहां ढेरों दवाइयां बरामद हुईं। विधायक ने बताया कि रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी।
विज्ञापन


शनिवार सबुह करीब साढ़े 10 बजे सीएचसी पहुंची विधायक करीब सवा घंटे रही। इस दौरान उन्होंने ओपीडी, इमरजेंसी व अन्य वार्डों का निरीक्षण किया और भर्ती मरीजों से सुविधाओं से संबंधित जानकारी ली। वार्ड में बेड पर चादर नहीं मिली।

पैथालॉजी कक्ष में कूड़े का ढेर, प्रसव भर्ती वार्ड में भर्ती पूजा के बेड पर गंदगी मिली। इमरजेंसी वार्ड के बाहर कचड़े का ढेर देख नाराज हुई। प्रसाधन में ताला लगा मिला। संविदा चिकित्सक अंजली गुप्ता साढ़े नौ बजे तक ड्यूटी पर नहीं पहुंची थीं।
विज्ञापन


ओटी में स्टाफ नर्स सुमन सिंह सहित कोई भी एएनएम मौजूद नहीं मिली। मौके पर मौजूद लोगों ने प्रभारी अधीक्षक डॉ. फिरोज अहमद के सरकारी आवास पर निजी प्रैक्टिस किए जाने व दवा रखने की शिकायत की।

अधीक्षक के आवास का ताला खोलने में हीलाहवाली पर लोगों ने हंगामा किया। जिसके बाद ताला खुला तो विधायक को कमरे में ढेरों दवाइयां मिलीं। विधायक ने बताया कि कार्रवाई के लिए जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी व शासन को भेजी जाएगी। 

जिसके बाद विकास खंड कार्यालय पर पहुंचीं विधायक को प्रधान लिपिक जगदीश शुक्ला सहित तमाम कर्मचारी मौजूद नहीं मिले। उन्होंने बीडीओ पुष्पा वर्मा को निर्देश दिया कि कर्मचारियों को समय से पहुंचने की हिदायत दें।

मनरेगा के नौ में चार व कार्यालय के आठ में चार कर्मचारी ही मौजूद मिले। मृदा परीक्षण कार्यालय के निरीक्षण में 45 लोगों के स्टाफ में सिर्फ एक लिपिक राजेश सिंह ही मौके पर मिले। निरीक्षण खत्म होने के बाद विधायक ने बताया कि कार्रवाई के लिए जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी व शासन को भेजी जाएगी। विधायक के साथ निरीक्षण में डॉ. अमित सिंह, एसपी श्रीवास्तव, राजन पांडेय, एसके सिंह, राहुल, दिलीप दूबे, मोतीराम निषाद सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें