निकाय चुनाव में मेयर और चेयरमैन पद की बृहस्पतिवार को जारी नई आरक्षण सूची ने जिले में सियासी हलचल मचा दी है। नगर पंचायत खिरौनी को छोड़कर सभी सातों निकायों में आरक्षण ने स्थिति बदल दी। अब तक के अनेक दावेदारों ने मतदाताओं को रिझाने में जो लाखों रुपये खर्च किए थे, वह पानी में चले गए। जबकि दावेदारी से बाहर चल रहे चेहरों पर मुस्कान आ गई है।
जिले में अयोध्या नगर निगम, रुदौली नगर पालिका के अलावा छह नगर पंचायतें हैं। इनमें तीन नगर पंचायतें कुमारगंज, खिरौनी और मां कामाख्या का गठन पहली बार हुआ है। इसमें सबसे बड़ा चुनाव नगर निगम मेयर का होना है। ऐसे में सबकी निगाहें यहां टिकी थीं। पहली बार नगर निगम का गठन होने पर अनारक्षित सीट से ऋषिकेश उपाध्याय मेयर चुने गए थे। लेकिन 5 दिसंबर 2022 को जब आरक्षण घोषित हुआ तो मेयर पद महिला आरक्षित हो गया था। ऐसे में निवर्तमान मेयर खुद ही रेस से बाहर हो गए थे। अब ये सीट अनारक्षित होने से वे एक बार फिर वे दौड़ में हैं। यह दीगर है कि चुनाव लड़ने से पहले उन्हें पार्टी से टिकट हासिल करना होगा।
यहां से भाजपा, सपा, कांग्रेस और बसपा आदि दलों से कई महिला नाम चुनावी चर्चा में थे। कुछेक ने तो चुनावी तैयारियों में भारी भरकम रकम भी खर्च कर डाली। अब इन्हें टिकट मिलना तय नहीं माना जा रहा है। उधर, रुदौली नगर पालिका में भी सीट अनारक्षित हो गई थी, जिससे सामान्य वर्ग के अनेक लोग दावा ठोंक रहे थे, उन्हें भी झटका लगा है। अब ये ओबीसी में चली गई है। इसी तरह भदरसा में भी अनारक्षित घोषित सीट ओबीसी खाते में चली गई है। यहां भी सामान्य वर्ग के दावेदार रेस से बाहर हो गए हैं। बीकापुर मेें परिवार की महिलाओं को मैदान में उतारने की तैयारी कर रहे लोग अब नए आरक्षण के तहत खुद भी मैदान में उतर सकेंगे। गोसाईंगंज में भी सामान्य वर्ग के दावेदारों को नई सूची ने झटका दे दिया है।
पुरुषों को लाभ, महिलाओं का घाटा
जिले में तीन की बजाय चार सीटें अनारक्षित हो जाने के कारण सामान्य वर्ग के पुरुषों के लिए मौका बढ़ गया है। जबकि पांच दिसंबर 2022 को घोषित आरक्षण सूची में जहां आठ में से चार सीटें महिलाओं के खाते में गई थीं। वहीं अब केवल दो ही सीटें महिलाओं के पास रह गई हैं।
नई पंचायतों में बड़ा बदलाव
पिछली बार जारी आरक्षण सूची में जिले में तीन नवगठित नगर पंचायतों कुमारगंज, खिरौनी और मां कामाख्या आरक्षित खाते में चली गई थीं। कुमारगंज ओबीसी तो मां कामाख्या ओबीसी महिला आरक्षित सीट थी। किंतु अब यह दोनों ही सीटें अनारक्षित हो गई हैं। ऐसे में दोनों सीटों पर भारी बदलाव देखने को मिल रहा हे। यहां अब कई नए चेहरे चुनावी मैदान में उतरने की ताल ठोकने लगे हैं। जबकि खिरौनी में आरक्षण पूर्ववत रहने से यहां कोई असर नहीं पड़ा है।
निकाय में इस तरह बदली आरक्षण की तस्वीर
निकायों के नाम- वर्ष 2017 -05 दिसंबर 2022 - नया आरक्षण
अयोध्या नगर निगम -अनारक्षित -महिला -अनारक्षित
रुदौली- ओबीसी -अनारक्षित -ओबीसी
भदरसा- ओबीसी महिला -अनारक्षित -ओबीसी
खिरौनी नवगठित -एससी महिला -एससी महिला
कामाख्या नवगठित -ओबीसी महिला -अनारक्षित
बीकापुर -अनारक्षित -महिला -अनारक्षित
कुमारगंज नया गठन -ओबीसी -अनारक्षित
गोसाईंगंज -ओबीसी -अनारक्षित -ओबीसी महिला
अब सभासद और पार्षद के आरक्षण का इंतजार
मेयर और चेयरमैन पद का आरक्षण साफ हो जाने के बाद अब सभासद और पार्षद पद के लिए आरक्षण सूची का इंतजार शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि इन सीटों पर भी बड़े बदलाव हो सकते हैं। फिलहाल तैयारियों में जुटे दावेदारों को झटका लग सकता है।
वार्डों का आरक्षण भी जारी, सात दिन में करें आपत्ति
वार्डों का आरक्षण भी जारी, सात दिन में करें आपत्तिअयोध्या। नगर निकायों में मेयर और चेयरमैन का आरक्षण शासन ने जारी कर दिया है। इसके साथ जिलाधिकारी ने वार्डों का प्रस्तावित आरक्षण भी जारी कर दिया है। जिसमें पिछले आरक्षण के मुकाबले काफी बदलाव नजर आ रहे हैं। जिलाधिकारी ने यह सूची जारी करते हुए सात दिन के भीतर आपत्तियां मांगी हैं। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने कहा कि जिस किसी को भी आरक्षण सूची पर किसी तरह की आपत्ति हो सात दिन के भीतर उनके कार्यालय में आपत्ति दाखिल कर सकता है।
वार्ड संख्या - नाम - प्रस्तावित आरक्षण
1. अभिराम दास - अनारक्षित 2. पुरुषोत्तम नगर- एससी महिला 3. झलकारी बाई- एससी महिला 4. दर्शनगर- एससी महिला 5. अवैधनाथ- एससी 6. श्यामाप्रसाद मुखर्जी- एससी 7. चौधरी चरण सिंह-एससी 8.कौशलपुरी-एससी 9.शिवनगर-एससी 10. लाजपत राय- एससी 11. कृष्णानगर - ओबीसी 12. परमहंस रामचंद्रदास-ओबीसी 13.आचार्य नरेंद्रदेव- अनारक्षित 14.कर्पूरी ठाकुर-अनारक्षित 15.सावरकरनगर- अनारक्षित 16. महाराणा प्रताप- ओबीसी महिला 17. दीनदयालनगर - अनारक्षित 18. वशिष्ठ कुंड-ओबीसी महिला 19.सीताकुंड-ओबीसी 20.संत रविदासनगर- अनारक्षित 21.हनुमानकुंड- महिला 22. सरदार भगत सिंह-अनारक्षित 23. सरदार पटेलनगर- ओबीसी महिला 24. चित्रगुप्तनगर- ओबीसी 25. अटलनगर-अनारक्षित 26. जनौरा- अनारक्षित 27. हनुमत नगर- ओबीसी 28. अश्वनीपुरम-ओबीसी 29.अशफाक उल्ला खां- अनारक्षित 30.दशरथकुंड- ओबीसी महिला 31.देवकाली-अनारक्षित 32. कबीरनगर-अनारक्षित 33. साकेतनगर- महिला 34. निषादराज नगर- महिला 35. अंबेडकरनगर-ओबीसी 36. अवधपुरी-अनारक्षित 37. कल्याण सिंह- अनारक्षित 38. बड़ी देवकाली-ओबीसी 39.अमानीगंज- ओबीसी महिला 40. महात्मागांधी- महिला 41. राममनोहर लोहिया- अनारक्षित 42. विक्रमादित्यनगर-महिला 43. शहीद अब्दुल हमीद-अनारक्षित 44. जयप्रकाश नारायण-महिला 45. रामकोट- अनारक्षित 46. पाटेश्वरीनगर- महिला 47. झारखंडी- अनारक्षित 48.लक्ष्मीसागर नगर- अनारक्षित 49. मंगल पांडेय- ओबीसी 50. शिवाजीनगर-ओबीसी महिला 51. अशोक सिंघल नगर- अनारक्षित 52. लक्ष्मण घाट- महिला 53. चंद्रशेखरनगर-अनारक्षित 54. अग्रसेननगर- महिला 55. मणिरामदास छावनी- महिला 56. सुभाषचंद्र बोस-ओबीसी 57. चंद्रगुप्तनगर-अनारक्षित 58. नानकपुरा-महिला 59. झुलेलालनगर- अनारक्षित 60. स्वामी विवेकानंद- अनारक्षित।