फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई प्रत्याशी करोड़ों रुपये की संपत्ति के मालिक

Mon, 06 Feb 2017 11:46 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
2000 rupees
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में कई प्रत्याशी करोड़ों रुपये की सपंत्ति के मालिक हैं। दिग्गजों में किसी को वाहनों का शौक है तो कुछ को असलहों का। गाड़ी, बंगला, विभिन्न शहरों में फ्लैट, मकान, सब कुछ इनके पास हैं। रिटर्निंग अफसरों के सामने दाखिल किए गए शपथ पत्रों से यह बातें पता चलती हैं।       
विज्ञापन


रुदौली से सपा प्रत्याशी वाणिज्य स्नातक अब्बास अली जैदी उर्फ रूश्दी मियां ने 2016-17 में 2503080 रुपये का रिटर्न दाखिल किया जबकि उनकी पत्नी मासूमा कासिम जैदी ने 340650 रुपये का रिटर्न दाखिल किया है।

रुश्दी के पास चल संपत्ति के रूप में कुल 10895637 रुपये तो उनकी पत्नी के पास 33 लाख 20 हजार 589 रुपये की संपत्ति है, जबकि उनके तीन आश्रितों के पास लगभग साढ़े पांच लाख की संपत्ति होना बताया गया है। उनके पास 1.40 लाख तो उनकी पत्नी के नाम 65 हजार और आश्रितों के पास 30 हजार रुपये की नकदी है।
विज्ञापन


चलने के पास रूश्दी के पास फोर्ड इंडीवर, होंडा अमेजन और इनोवा गाड़ी है। वह असलहों के शौकीन हैं उनके पास पिस्टल, रायफल के साथ दो नाली बंदूक भी है। 400 ग्राम चांदी के आभूषण के साथ रत्नजणित अंगूठी भी है।

पत्नी के पास आठ सौ ग्राम सोने के आभूषण के साथ ही तीन लाख रुपये के हीरे के सामान भी है। जैदी के पास बंगला सहित 75 लाख की अचल संपत्तियां भी हैं। आश्रितों के पास साढ़े पांच लाख की चल संपत्तियां हैं। इनके ऊपर लगभग 16.75 लाख रुपये की देनदारी भी है। जैदी को न्यायालय से सरकारी कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में सजा हो चुकी है, लेकिन जिला न्यायालय ने दोषमुक्त कर दिया है।        

पूर्व विधायक व बीकापुर से बसपा के प्रत्याशी जितेंद्र सिंह बब्लू ने 43814 रुपये का तो उनकी पत्नी अनीता सिंह ने 434762 रुपये का रिटर्न दाखिल किया है। चल संपत्ति में उनके पास 3835174 रुपये तो पत्नी के पास 4388652 रुपये की संपत्तियां हैं।

नकदी के रूप में 272500 रुपये तो पत्नी के पास 158800 रुपये हैं। 68 ग्राम सोने से चेन व अंगूठी है। उनकी पत्नी अनीता के पास हीरे की अंगूठी, सोने का हार, चूड़ियां व अन्य सामान और चांदी के जेवर हैं। अचल संपत्ति के रूप में बब्लू के पास फैजाबाद व बापूधाम गाजियाबाद में भवन 75 लाख के तो पत्नी के पास लखनऊ के कपूरथला, महानगर व फैजाबाद के अवधपुरी, खोजनपुर एक करोड़ 90 लाख की संपत्तियां हैं।

बब्लू और उनकी पत्नी के पास पिस्टल व रायफल है, लेकिन बब्लू व उनकी पत्नी पर विभिन्न संस्थानों की देनदारी भी हैं। इनमें बब्लू पर लगभग 13 लाख तो उनकी पत्नी 31 लाख रुपये की देनदारी है। इंटरमीडिएट डिग्रीधारी बब्लू पर अपहरण, जानलेवा हमले, एसटी/एसटी, 7 क्रिमिनल लॉ अमेंडमेंट सहित अन्य के 13 मामले दर्ज हैं। 

गोसाईंगंज से सपा प्रत्याशी स्नातक अभय सिंह ने 2015-16 के लिए 748300 रुपये तो पत्नी ने 3461926 रुपये का आयकर रिटर्न दाखिल किया है। अभय सिंह के पास 2027386 रुपये की तो उनकी पत्नी के पास 10698034 रुपये और दो आश्रितों के पास 14 लाख की चल संपत्तियां हैं।

अभय के पास न तो वाहन और न ही कोई असलहा है। सोने, चांदी के आभूषणों के शौकीन भी नहीं हैं। उनकी पत्नी के पास इनोवा गाड़ी के साथ एक फिलिंग स्टेशन, 56 लाख के सोने के सामान हैं। अभय के पास अचल संपत्ति के रूप में उनके पैतृक गांव राजेपुर के साथ ही सराय शेख, शहर के पास जनौली में लगभग 82 लाख की संपत्तियां हैं।

उनकी पत्नी के पास पैतृक गांव के साथ ही खानपुर मसौधा, फैजाबाद के बछड़ा सुल्तानपुर, गोमतीनगर व चिनहट लखनऊ में 2.90 करोड़ की अचल संपत्तियां हैं। आश्रितों के पास भी जयसिंहपुर और रानोपील में अचल संपत्तियां हैं। श्री सिंह पर सवा सात हजार तो उनकी पत्नी लगभग 22 लाख की देनदारी भी है।

अभ्य सिंह पर फैजाबाद, लखनऊ और वाराणसी में कुल आठ मामले हैं। इनमें जानलेवा हमला, गैंगेस्टर, आर्म्स एक्ट, 7 सीएलए सहित अन्य धाराओं में हैं। अयोध्या से बसपा प्रत्याशी कक्षा आठ तक शिक्षित बज्मी सिद्दीकी ने 2016-17 के लिए 260214 रुपये का आयकर रिटर्न दाखिल किया है।

उनके पास चल संपत्ति के रूप में 173404 रुपये और पत्नी सफीना के पास चार लाख रुपये की संपत्ति है। नकदी के रूप में डेढ़ लाख पत्नी के पास 50 हजार रुपये हैं। अचल संपत्ति कुछ भी नहीं है। सिद्दीकी के पास न तो वाहन और न ही कोई हथियार। उनके खिलाफ गुंडा टैक्स वसूली, धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में पांच मामले दर्ज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें