अयोध्या। सपा के राष्ट्रीय महासचिव व मिल्कीपुर विधायक अवधेश प्रसाद ने कहा कि मणिपुर की घटना बहुत ही शर्मनाक है, जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है। पीड़ितों से सहानुभूति जताते हुए उन्होंने सरकार से मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की।
रानी बाजार चौराहा पर आयोजित एक कार्यक्रम में समाजवादी महिला सभा की जिला अध्यक्ष सरोज यादव ने कहा कि मणिपुर प्रदेश करीब ढाई महीने से हिंसा की आग में झुलस रहा है। मणिपुर में मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक वीडियो सामने आया है। उन्होंने मणिपुर सरकार से इस्तीफा देने की मांग की। इस अवसर पर निषाद अख्तर, राजकुमारी, यशोमति, रीता राही ,पूनम यादव समेत अन्य मौजूद रहे। संवाद