फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची में गड़बड़ी

Sat, 29 Aug 2015 12:12 AM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को संपन्न कराने के लिए छह माह से मतदाता सूची के लिए चल रही प्रशासनिक कवायद बेमकसद साबित हो रही है। अनंतिम मतदाता सूची आते ही लापरवाही सामने आ गई है। हालांकि अंतिम सूची का प्रकाशन पांच सितंबर को होना है।
विज्ञापन


ग्रामसभा रामनगर धौरहरा के बूथ संख्या पांच पर बढ़े नामों की सूची बीएलओ के पास उपलब्ध नहीं है। जिनकी मृत्यु हो चुकी है उनके नाम मतदाता सूची में है और जिनकी उम्र 18 वर्ष से ऊपर है उनके नाम सूची से गायब हैं। अब तक दर्जनों से ज्यादा गांवों की शिकायत एसडीएम सोहावल से की जा चुकी है।

उप निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं के नाम दोबारा जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। सीबार निवासी रंजीत कनौजिया ने बताया कि हमारे गांव के कुछ नाम इस प्रकार से मतदाता सूची में अंकित हैं जो कि दूसरे गांव की वोटर लिस्ट में अंकित है।
विज्ञापन


महेंद्र सिंह ने बताया कि प्रार्थनापत्र डीएम को दिया गया है। इस वर्ष होने वाले पंचायत चुनाव के वोटर लिस्ट में जो खामियां उजागर हुई हैं वह पूर्व हुए चुनाव में नहीं थी।

मतदाता सूची गड़बड़ी की शिकायत ग्राम सभा हरिबंधन पुर, थरेरू, कलाफ रपुर, सारंगापुर, बरईकला, कपासी, विसोल, सीबार, रामनगर धौरहरा, महोली, हाजीपुर, बरसेंडी आदि गांवों के लागो ने की है।


बॉक्स
जांच कर करवा रहे सुधार
उपजिलाधिकारी सोहावल हरि शंकर लाल शुक्ला ने बताया कि आयोग के आदेशानुसार जनगणना के आधार पर करीब 7 प्रतिशत मतदाता सूची पूर्णतया जांच कर तैयार की जा रही है। जहां से शिकायत आ रही है वहां पर जांच कर सुधार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें