फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनेजर ने कराया इंतजार वृद्धा ने धूप में तोड़ा दम

Tue, 12 Apr 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोसाईगंज क्षेत्र में दिलासीगंज स्थित सेंट्रल बैंक के सामने सोमवार को ठेले में पड़ी एक बीमार वृद्धा ने तपती धूप में दम तोड़ दिया। परिवारीजनों ने बैंक प्रबंधन पर घंटों तक इंतजार करवाने और अमानवीयता का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के पौसरा गांव के मजरे गोड़ियाना निवासी रामऔतार अपनी बीमार मां सुनरा देवी (65) को ठेले पर लेकर सुबह साढ़े दस बजे दिलासीगंज स्थित सेंट्रल बैंक पहुंचा। उसे मां के इलाज के लिए रुपये निकालने थे। वह मां को बाहर ठेले पर छोड़ भीतर बैंक मैनेजर के पास गया और बीमारी व वृद्धावस्था का हवाला देकर ठेले पर ही अंगूठा लगवा लेने का आग्रह किया। प्

रबंधक ने काम में व्यस्तता के चलते थोड़ी देर में चलने की बात कही। राम औतार का कहना है कि उसने फिर से प्रबंधक व अन्य कर्मियों से आग्रह किया, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। उधर दो घंटे से अधिक समय तक खुले आसमान के नीचे तेज धूप में रहने के चलते वृद्धा की हालत बिगड़ गई और उसने बैंक के गेट पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


वृद्धा की मौत को लेकर बैंक ग्राहक भड़क गये और हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। बैंक प्रबंधक गुंजन शुक्ला का कहना है कि वृद्धा बोलने-चालने में असमर्थ थी, जिससे चलते रकम का भुगतान नहीं किया गया।

रामऔतार ने पुलिस को तहरीर देकर बैंक प्रबंधन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने  की मांग की है। थाने के प्रभारी निरीक्षक शाह आलम ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें