फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकर संक्रांति 15 को, रामनगरी में स्नान-दान को उमड़गें भक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी को मनाया जाएगा। मकर संक्रांति पर स्नान-दान का विशेष महत्व है। रामनगरी में इस दिन श्रद्धालुओं का रेला उमड़ता है। धर्मनगरी अयोध्या की मकर संक्रांति सबसे अनूठी और अलग होती है। इस दिन रामलला को खिचड़ी, पापड़ और अचार का भोग लगता है फिर हनुमानगढ़ी में तिल और चावल के बने विशेष लड्डुओं का दान किया जाता है।
विज्ञापन

मकर संक्रांति को सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं। सूर्य के उत्तरायण होने पर मोक्ष प्राप्ति का योग बनता है। इसीलिए इस दिन लोग गंगा स्नान कर अन्न और वस्त्र आदि दान करते हैं। मकर संक्रांति पर सरयू किनारे खिचड़ी भोज का बहुत पुण्यलाभ मिलता है।
सरयू में डुबकी के बार रामलला का दर्शन और उन्हें खिचड़ी दान का अलग महात्म्य है। मकर संक्रांति के दिन ब्रह्म मुहूर्त में सरयू स्नान के बाद मठ-मंदिरों में दान और पूजन-अर्चन का सिलसिला चलता है। यहां के नागेश्वरनाथ मंदिर, हनुमानगढ़ी, कनक भवन, रामलला और क्षीरेश्वरनाथ मंदिर में दर्शन का विशेष महत्व है।
विज्ञापन

रामलला व हनुमानगढ़ी में विशेष अनुष्ठान
मकर संक्रांति पर रामजन्मभूमि में भगवान रामलला को खिचड़ी पर्व पर पूजन-अर्चन उपरांत खिचड़ी, दही, पापड़, घी व अचार का भोग लगाना बहुत फलदायी माना जाता है। इसी तरह बजरंगबली की प्रधानतम पीठ हनुमानगढ़ी में हनुमतलला को खिचड़ी, घी, अचार, पापड़, दही व तिल आदि का भोग लगाना भी शुभ माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें