अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विवि की मुख्य परीक्षाएं 15 फरवरी से होंगी। विवि के परीक्षा नियंत्रक उमानाथ ने बताया है कि मुख्य परीक्षा से पूर्व सभी महाविद्यालयों को अपनी प्रायोगिक परीक्षाएं संपन्न करानी है।
प्रायोगिक परीक्षाएं 12 जनवरी से शुरू कर 13 फरवरी तक चलेगी। इस अवधि में सभी महाविद्यालय अपने विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं संपन्न करा लें। साथ ही परीक्षा की तिथि के दिन ही विवि के पोर्टल पर प्रायोगिक परीक्षाओं के अंक पर दर्ज करा दें।