फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायालय की शरण में पहुंचे महंत परमहंस

विज्ञापन
अयोध्या-कचहरी पहुंचे महंत परमहंस दास। - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। मुस्लिम पक्षकार हाजी महबूब पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज करने के लिए दी गई तहरीर पर पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने से निराश महंत परमहंस ने गुरुवार को न्यायालय की शरण ली। उन्होंने न्यायालय में धारा 156/3 के तहत याचिका दायर कर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। इस याचिका पर 14 अक्तूूबर को सुनवाई होगी।
विज्ञापन

महंत परमहंस दास ने हाजी महबूब पर मुकदमा दर्ज किए जाने को लेकर तीन दिनों तक आमरण अनशन भी कर चुके हैं। मंगलवार को पुलिस के आश्वासन पर उन्होंने अनशन तोड़ दिया था।
महंत परमहंस ने बताया कि एक चैनल के स्टिंग आपरेशन में हाजी महबूब ने कारसेवकों पर बम फेंकने की बात कबूल की है। साथ ही अन्य कई राष्ट्रविरोधी बयान उनके द्वारा दिए गए हैं। पुलिस द्वारा मुकदमा न दर्ज किए जाने पर उन्होंने न्यायालय की शरण ली है। बताया कि 14 को इस मामले में सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें