फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराएदारी के विवाद में महंत पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। नयाघाट स्थित रामजानकी मंदिर के महंत रामसनेही दास पर महिला किराएदार ने अपने सहयोगियों संग सोमवार की दोपहर उस समय हमला बोल दिया जब वह किराया मांगने गए। घटना में महंत रामसनेही दास को चोटें आई हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।
विज्ञापन

नयाघाट चैकी प्रभारी धर्मेंद्र मिश्र ने बताया कि नयाघाट निवासी रामजानकी मंदिर के महंत रामसनेही दास का आरोप है कि पूजा निषाद नाम की महिला ने उनके दुकान पर कब्जा कर लिया है कई महीने से वह किराया नहीं दे रही है।
सोमवार की दोपहर जब वह किराया मांगने गए तो महिला हमलावर हो गई और लाठी-डंडे व लोहे की छड़ से हमला बोल दिया। इस घटना में महंत रामसनेही दास के सिर में चोट आई है। बताया कि महिला ने भी महंत पर दुकान का सामान चोरी करने का आरोप लगाया है। घायल महंत का मेडिकल कराकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें