राज्य फुटबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन लखनऊ, बरेली, अलीगढ़ और वाराणसी की टीमों ने अपने मैच जीतकर विजय अभियान को जारी रखा। दूसरे दिन खेले गए मैच में बरेली के अब्बदुला, मो. आरिफ और लखनऊ के राकेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हैट्रिक लगाई।
स्थानीय स्टेडियम में बुधवार को शुरू हुई प्रतियोगिता में सहारनपुर और लखनऊ के बीच मुकाबले में लखनऊ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सहारनुपर को 8-0 से पराजित कर पूल के दूसरे मेैंच में जीत दर्ज किया।
लखनऊ के संजोग राई, उदित, तालिब ने एक -एक गोल किया। अनिल ने दो और राकेश ने तीन गोल किए। एक अन्य मुकाबले में बरेली ने चित्रकूट को 15-0 से रौंदा।
बरेली के आसिफ, विवेक पासवान, राजत पाल, अभिषेक ने एक-एक गोल किया। अब्दुल्ला ने चार, आरिफ, सतीश ने तीन-तीन गोल किए। अन्य मुकाबले में अलीगढ़ ने बस्ती को चार गोल से पराजित किया।
वाराणसी ने देवीपाटन को पराजित कर पूल में अपनी दावेदारी को मजबूत बनाए रखा। दूसरे दिन ओलंपियन मो. शाहिद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।