फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: भगवान जगन्नाथ अब स्वस्थ, कल निकलेगी रथयात्रा

Mon, 19 Jun 2023 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा मंगलवार को रामनगरी के मंदिरों से धूमधाम से निकाली जाएगी। वहीं आषाढ़ शुक्ल चतुर्थी से बीमार चल रहे भगवान जगन्नाथ रविवार को स्वस्थ हो गए। उनका 10 दिनों से औषधीय उपचार किया जा रहा था।
विज्ञापन

बीमार होने के चलते भगवान जगन्नाथ दर्शन नहीं दे रहे थे, मंदिर के पट बंद कर दिए गए थे। अब सोमवार को मंदिर के पट खुलेंगे और भगवान भक्तों को दर्शन देंगे। इससे पहले भगवान का भव्य शृंगार कर आरती-पूजन किया जाएगा। वहीं मंगलवार को भगवान रथ पर निकलकर भक्तों को दर्शन देंगे।
रामनगरी के दर्जनों मंदिरों से रथयात्रा निकाले जाने की परंपरा है, इसकी तैयारियां चल रही हैं। रथयात्रा का परंपरागत मार्ग सड़क चौड़ीकरण के चलते जगह-जगह खोदा गया है, जिससे रथयात्रा निकालने में समस्या खड़ी होगी, इसे लेकर मंदिर के स्वामी प्रशासन से वार्ता कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें