फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पता पूछने के बहाने रोका, फिर चाकू गर्दन पर लगाकर पांच हजार रुपये लूट ले गए बाइक सवार बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
पटरंगा। बाजिदपुर गांव पास एक चाट वाले से सोमवार रात बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने चाकू के बल पर एक मोबाइल व पांच हजार रुपये लूट लिये। सूचना पर जब तक पुलिस पहुंचती तब तक बदमाश भाग चुके थे।
विज्ञापन

बाजिदपुर गांव निवासी राजू गुप्ता सोमवार शाम करीब 7 बजे सुलेमानपुर गांव से चाट बेचकर ठेला लेकर घर लौट रहा था। पिता राधेलाल ने बताया कि रास्ते में बाइक सवार दो युवकों ने उससे रौजागांव का रास्ता पूछा।
कुछ दूर आगे पहुंचने पर दोनों ने सीवन बाजिदपुर मार्ग के पास उनके गले पर चाकू रखकर उसके पास रखे पांच हजार रुपये तथा एक मोबाइल छीन लिया और भाग गए। पटरंगा पुलिस देर रात तक बदमाशों को पकड़ने के लिए चेकिंग करती रही लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

हल्का दरोगा हरिवंश यादव ने बताया कि वाहनों की चेकिंग भी की लेकिन कोई हाथ नहीं लगा। थाना प्रभारी अशोक सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें