फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहे के बल पर मिनी बैंक लूटने का प्रयास, दो बदमाशों को ग्रामीणों ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमानीगंज। इनायतनगर थाना क्षेत्र के सरनगंज बाजार कलुआमऊ में मंगलवार दोपहर असलहे के बल पर मिनी बैंक लूटने का प्रयास कर रहे दो बदमाशों को ग्राहकों व ग्रामीणों ने दबोच लिया। दोनों बदमाशों को इनायत नगर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन

कलुवामऊ निवासी भोलानाथ सरनगंज बाजार में इलाहाबाद बैंक की मिनी शाखा चलाते हैं। मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे बिना नंबर की बाइक से पहुंचे दो बदमाशों ने शाखा संचालक के पर असलहा तानकर बैंक लूटने का प्रयास किया।
इस दौरान बैंक मित्र व लुटेरों में छीनाझपटी होने लगी। इसी बीच मौके पर मौजूद ग्राहकों ने दौड़ाकर एक बदमाश को पकड़ लिया। यह देख वहां मौजूद दूसरा बदमाश भागने लगा लेकिन ग्रामीणों ने उसे भी बैंक परिसर से कुछ दूर मधुराज बालिका विद्यालय के पास खेत से पकड़ लिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने धुनाई के बाद दोनों लुटेरों को इनायतनगर पुलिस के हवाले कर दिया। बैंक मित्र भोलानाथ ने बताया कि वह कैश काउंटर पर बैठकर भुगतान दे रहे थे। इतने पर असलहों से लैस बदमाशों ने कनपटी पर तमंचा तान दिया।
कैश छीनने के दौरान छीनाझपटी होने लगी। इतने में मौके पर मौजूद भारी संख्या में ग्राहकों ने लुटेरे को दबोच लिया। साथी के पकड़ जाने के बाद असलहे से लैस दूसरा बदमाश भाग गया लेकिन ग्रामीणों ने उसे भी पकड़ लिया। पकड़े गए दोनों युवकों की पहचान अनिकेत तिवारी सीकीडीहा थाना इनायतनगर व युवक शिवम सिंह निवासी भिटारी के रूप में हुई है। उपनिरीक्षक रवींद्र मालवीय ने बताया कि छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें