फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: कार्यालय में घुसकर 3.5 लाख और मोबाइल लूटा

Thu, 22 Jun 2023 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। रामपथ पर सीवर लाइन बिछा रही फर्म के कार्यालय में घुसकर तीन बदमाशों ने अकाउंटेंट को कुर्सी से बांधकर तमंचे के बल पर साढ़े तीन लाख रुपये नकद व मोबाइल लूट लिया। पुलिस ने तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

अयोध्या नगर निगम क्षेत्र में सीवर लाइन बिछाने का ठेका भुगन इन्फाकाॅन प्राइवेट लिमिटेड को मिला है। फर्म ने सिविल लाइन क्षेत्र में एसएसपी और डीएम आवास के बीच में स्थित एक नर्सिंग होम के निकट अपना कार्यालय खोल रखा है। मस्तान का पुरवा, सहादतगंज रोड थाना कैंट पर किराए के मकान में रहने वाले फर्म के अकाउंटेंट संदीप गुप्ता मूल निवासी टीवी टावर के पास डेरी रोड, सिविल लाइन, छतरपुर मध्य प्रदेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार को वह कार्यालय में बैठकर काम कर रहा था।
कार्यालय में बिलिंग का कार्य देखने वाले विकास यादव, प्रशासनिक कार्य देखने वाले भावेश पटेल, परेश, मुकेश व स्टोर कीपर आशीष कुमार वर्मा कहीं गए हुए थे। इस दौरान कार सवार तीन लोग पहुंचे। इनमें से दो ने अपना मुंह मास्क व गमछा से ढंक रखा था। खुले चेहरे वाले ने मुकेश के बारे में पूछा तो उसने कार्यालय में न होने की बात कही। इसके बाद तीनों ने तमंचे के बल पर उनका मोबाइल छीन लिया और स्विच ऑफ कर दिया। इसके बाद मास्कधारी बदमाश ने दराज की चाबी ले ली और दूसरे ने अपने गमछा से उनका हाथ-मुंह बांध दिया। तीनों ने दराज में काले बैग में रखा 3.50 लाख रुपये, मोबाइल फोन व उसके जेब में रखे आठ हजार रूपये लेकर फरार हो गए। किसी तरह उसने बंधन खोला और खिड़की के रास्ते डंडे की मदद से दरवाजा खोला और साथियों को वारदात की जानकारी दी।
विज्ञापन

सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरे से मिले फुटेज से पता चला है कि तीनों बदमाश बुलंदशहर में पंजीकृत कार से आए थे। पुलिस ने अकाउंटेंट की तहरीर पर कार्यालय में घुसकर लूट और धमकी आदि की धारा में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों को पकड़ने के लिए दो टीम विभिन्न जनपदों के लिए रवाना की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें