फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसयूवी की टक्कर से लोकतंत्र सेनानी की मौत

Tue, 09 May 2017 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के खजुरहट बाजार में रविवार रात अज्ञात एसयूवी की टक्कर से साइकिल सवार एक लोकतंत्र सेनानी की मौत हो गई। क्षेत्र के उदाखर बसंतपुर निवासी नान्हूराम यादव (65) रविवार की देर शाम खजुरहट बाजार खरीददारी करने गए थे।
विज्ञापन


हाईवे पार करते समय तेज रफ्तार एसयूवी ने उन्हें रौंद दिया, दुर्घटना के बाद चालक एसयूवी सहित मौके से भाग गया। बाजार के लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया, जहां इलाज शुरू होने के पूर्व उनकी मौत हो गई।

मृतक लोकतंत्र सेनानी बताए जा रहे हैं। सोमवार सुबह सूचना पाकर मौके पर अस्पताल पहुंचे एसडीएम प्रमोद कुमार तिवारी, तहसीलदार रामजनम यादव, नायाब तहसीलदार अभिचाल प्रताप सिंह ने मृतक लोकतंत्र सेनानी को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


कोतवाल प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। प्रधान सतीश कुमार मिश्र ने बताया कि दो दिन पूर्व मृतक के छोटे भाई भगौती (55) की भी लुधियाना से घर आते समय लखनऊ में ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो चुकी है। तीन दिन के भीतर परिवार में दो मौत होने से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें