फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने जारी किया लोगो

विज्ञापन
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का लोगो। - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने हनुमान जयंती के अवसर पर ट्रस्ट का लोगो जारी कर दिया है। ट्रस्ट के जारी लोगों में सूर्यवंशी भगवान श्रीराम के साथ ही संकटमोचक हनुमान को भी दर्शाया गया है। प्रतीक चिह्न की ऊपरी परिधि पर सूर्यवंश के निशान के बीच श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र लिखा हुआ है। साथ ही इसके दोनों ओर हनुमान नमन मुद्रा में विराजमान हैं जबकि आधार पट्टी पर रामो विग्रहवान धर्म: ... अंकित है।
विज्ञापन

यानी राम धर्म का साकार रूप हैं। लोगों में भगवान श्रीराम की छवि अभयदान देने वाली मुद्रा में है। इतना ही नहीं, इस लोगो में लाल, पीले और भगवा रंग का उपयोग किया गया है। लोगों सामने आने के बाद श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अब किसी भी तरह के पत्राचार या अन्य जरूरी चीजों के लिए इसका इस्तेमाल करेगा। लोगों का इस्तेमाल सभी पत्र और प्रपत्रों पर होगा। ट्रस्ट की पहचान के तौर पर लेटर हेड और अन्य जरूरी चीजों और कागजातों पर इसी लोगो का अंकन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें