मवई। गांव के ही एक युवक पर अनुसूचित जाति की युवती ने शादी का झांसा देकर 10 साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
पीड़िता ने उच्चाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। आईजी के निर्देश पर शुक्रवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
मवई के एक गांव निवासी महिला ने आईजी को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि रामधीरज यादव ने अपनी पत्नी की मृत्यु होने के बाद उससे शादी करने का प्रस्ताव रखा।
शादी करने का झांसा देकर करीब 10 साल से वह उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। इस दौरान बीमार होने पर दवा कराने को कहा तो रामधीरज ने इनकार कर दिया।
आईजी के निर्देश पर हरकत में आई मवई पुलिस ने शुक्रवार को दोपहर तहरीर मिलने पर दुष्कर्म व एससी/एसटी एक्ट के तहत आरोपी पर केस दर्ज कर लिया। मवई थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।