फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचहरी सील, आज नहीं होगी सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। विधायक के करीबी कौशलपुरी निवासी एक अधिवक्ता की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाए जाने के कारण सोमवार को कचहरी परिसर भी सील रहेगा। डीएम ने कचहरी को सैनिटाइज व डिस्इंफेक्ट करने को लेकर टीमें गठित करने का निर्देश देते हुए जजों, अधिवक्ताओं व वादकारियों से सोमवार को कचहरी न आने की अपील की है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने बताया कि तहसील सदर के ग्राम खोजनपुर, भगवती नगर (कौशलपुरी कॉलोनी) निवासी पेशे से अधिवक्ता की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाए जाने के कारण कचहरी परिसर को सोमवार को अस्थाई रूप से सील करने के साथ प्रवेश व निकास समेत वाहनों का संचालन (अपरिहार्य परिस्थितियों को छोड़कर) प्रतिबंधित किए जाने का आदेश दिया गया है।
जिलाधिकारी ने बताया कि अधिवक्ता सोमवार को कोर्ट व चेंबर में नहीं आएंगे। सत्र व सिविल कोर्ट के साथ राजस्व न्यायालयों में भी कार्य प्रारंभ नहीं होगा। न्यायाधीश भी कोर्ट से दूर रहेंगे। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कचहरी क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल तैनात करेंगे। जबकि नगर आयुक्त की ओर से टीम गठित कर कोविड-19 मेडिकल प्रोटोकॉल के तहत क्षेत्र को सैनिटाइज व डिस्इंफेक्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी संबंधित क्षेत्र में आवश्यकतानुसार टीम गठित कर ड्यूटी लगाएंगें। नगर मजिस्ट्रेट/क्षेत्राधिकारी नगर का दायित्व होगा कि कचहरी क्षेत्र में कोविड-19 मेडिकल प्रोटाकॉल का अनुपालन सुनिश्चित कराएं। किसी भी अपरिहार्य स्थिति में जनपद में स्थापित एकीकृत आपदा नियंत्रण केन्द्र कंट्रोल रूम नंबर 8929100752, कोरोना कंट्रोल रूम नंबर-7081670802, 7570801319, 7570800193, 8795298586, 9453116001 व 9919805363 पर सम्पर्क किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें