अयोध्या। अनलॉक-़1 के तहत नगर निगम कार्यालय पूरी तरह से खुल गया है। 100 प्रतिशत कर्मचारियों की उपस्थिति के साथ निगम के कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है। मंगलवार को विकास कार्यों से लेकर सैनिटाइजेशन का काम पूरी तरह परवान चढ़ा। छूट के चलते शहरवासी आवश्यक कार्यों के लिए नगर निगम कार्यालय भी पहुंचे। सभी के जूते चप्पल व हाथों को सैनिटाइज्ड होने के बाद ही इंट्री मिली।
नगर निगम कार्यालय में शहरवासी अपने आवश्यक कार्यों से पहुंचने लगे हैं। टैक्स जमा करने से लेकर अन्य आवश्यक कार्यों के काउंटर लग गए हैं। ऑफिस में भी समस्त कर्मचारियों की उपस्थिति होने लगी है। मंगलवार को नगर आयुक्त नीरज शुक्ला ने नगर निगम के अधिकारियों अलग अलग निर्देश दिए हैं कि विकास कार्यों में अब तेजी लाई जाए। साथ ही निगम कार्यालय पहुंचने वालों की शहरवासियों के कार्यों को निपटाया जाए। कार्यालय में प्रवेश से पहले सभी के जूते व हाथ सैनिटाइज्ड किए जाएं।