फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंगे पांव दिखे प्रवासी श्रमिक तो उपलब्ध कराएं चप्पल

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। अब नंगे पांव आने वाले प्रवासी श्रमिकों को प्रशासन चप्पल उपलब्ध करा रहा है, जिससे उनको चलने में दिक्कत न हो। जिले में प्रवासी श्रमिकों के भोजन, पानी, थर्मल स्क्रीनिंग के लिए बनाए गए स्थल पर जीआईसी पर कई ऐसे लोग दिखाई पड़े तो प्रशासन ने इसकी व्यवस्था शुरू कराई।
विज्ञापन

लॉकडाउन में गैर प्रांतों में परेशान श्रमिक किसी भी तरह अपने घर पहुंचने की जल्दी में हैं। वह सरकार से उपलब्ध कराए गए साधन का इंतजार भी नहीं करना चाहतें है। उनका लक्ष्य जैसे-तैसे घर पहुंचना चाहते हैं। कई तो वाहन, पैदल निकल चुके हैं। श्रम की पूजा करने वाले कई श्रमिकों के पांव में छाले पड़ गए।
बताया गया कि मंगलवार को बगैर चप्पल श्रमिक यहां जीआईसी में भी दिखाई पड़े थे। उनमें से कई को यहां प्रशासन की ओर से चप्पले प्रदान की गई। जिससे उनके पैरों में छाले न पड़ने पाएं। उन्हें चलने में दिक्कत न हो। बताया गया कि जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने खासतौर से इसके लिए निर्देश दिया कि यदि कोई भी श्रमिक बगैर चप्पल के है तो उसको चप्पल उपलब्ध कराया जाए। कई अन्य स्थानों पर जहां प्रवासी श्रमिकों के लिए भोजन के पंडाल लगाए गए हैं। वहां भी इनकी दशा देख कई नंगे पांव श्रमिकों को लोगों ने चप्पलें उपलब्ध कराई। इन स्थानों पर पहले से ही चप्पलों की व्यवस्था करके रखी गई हैं।
विज्ञापन

जीआईसी में भोजन, पानी, थर्मल स्क्रीनिंग, बसों की व्यवस्था के साथ डीएम की खास हिदायत है कि यदि किसी भी श्रमिक के पास मास्क और चप्पल नहीं है तो बिना इंतजार किए उसे इसको उपलब्ध कराया जाए। किसी की तबियत खराब होती है तो उसे तत्काल मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें