अयोध्या बाराबंकी की सीमा पर प्रशासन ने बनवाई दीवार।
- फोटो : FAIZABAD
पटरंगा। अयोध्या-बाराबंकी की सीमा पर स्थित रामसनेहीघाट के पास मवई थाना क्षेत्र में पुलिस ने रास्तेे पर आने जाने वाले लोगों को रोकने के लिए बीच सड़क पर अस्थायी दीवार बनाकर आवागमन रोक दिया। पड़ोसी जनपद बाराबंकी में कोरोना का एक मरीज मिलने के बाद पुलिस ने ऐहतियातन यह कदम उठाया है।
कोरोना वायरस को लेकर अयोध्या जिला प्रशासन पूर्ण रूप से चौकन्ना हो गया है। पड़ोसी जनपद बाराबंकी में एक महिला के कोरोना पॉजिटिव मिलने से और सख्ती कर दी गई है। जो रविवार को मवई थाना क्षेत्र में पड़ने वाले तकिया गांव के पास से एक हाईवे से लिंक रोड जो सीधे बाराबंकी की सीमा में जाती हैं और उसी रोड से लोग बिना रोक-टोक के अंदर अपनी मर्जी से आते रहते थे।
पुलिस ने इस रास्ते पर अस्थाई दीवार खड़ी कर आवागमन बंद कर दिया है। मवई थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह यादव ने बताया कि कोरोना वायरस का मरीज पड़ोसी जनपद में मिलने के कारण जिले की सीमा पर चौकसी बढ़ाई गई हैं।