फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच नमूने निगेटिव, 25 और सैंपल गए

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। कोरोना जांच के लिए बुधवार को जिले से भेजे गए सभी पांच नमूने निगेटिव आने के बाद महकमे ने राहत की सांस ली है। वहीं, गुरुवार को 25 नमूने जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। इनमें मसौधा फेसलिटी क्वारंटीन से 23 व मेडिकल कॉलेज से दो नमूने शामिल हैं। इन सबको क्वारंटीन वार्डों में रखा गया है। इनमें अधिकांश लोग अन्य प्रदेशों से लौटे हैं और अभी तक सबकी हालत सामान्य बताई जा रही है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस की जांच के लिए बुधवार को मेडिकल कॉलेज से चार व मसौधा से एक व्यक्ति का नमूना भेजा गया था। गुरुवार को सभी पांच नमूने जांच के बाद निगेटिव आए हैं। इससे विभाग ने राहत की सांस लिया है। वहीं, गुरुवार को जिले से 25 और नमूने भेजे गए हैं।
इनमें दो नमूने मेडिकल कॉलेज दर्शननगर से गए हैं। शेष सभी 23 नमूने मसौधा से भेजा गया है। इन सभी को निगरानी वार्डों में रखा गया है। सभी की हालत सामान्य बताई जा रही है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि अभी तक जिले में एक भी व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला है।
विज्ञापन

ये जनपदवासियों के सहयोग का ही नतीजा है। इस स्थिति को यूं ही कायम रखने के लिए सभी को लॉकडाउन का पूर्णतया पालन करना चाहिए। बताया कि अब तक सभी 39 नमूने निगेटिव आए हैं। गुरुवार को 25 और नमूने भेजे जा रहे हैं। इनमें अधिकांश लोग बाहर से आए हुए हैं। इन्हें निगरानी वार्डों में रखकर इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें