फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गश्त कर रही पुलिस टीम पर हुई पुष्पवर्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
रुदौली। शहर के प्रमुख मार्गों पर लॉकडाउन का पालन करने और शब-ए-बरात के त्योहार घर पर मनाने की अपील कर रहे पुलिस बल पर शहरवासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन

सहायक पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल, कोतवाल विश्वनाथ प्रसाद यादव, एसएसआई शमशाद अली, चौकी प्रभारी किला संतोष त्रिपाठी, चौकी प्रभारी नयागंज रवीश यादव, उपनिरीक्षक सुजीत मौर्य, अशोक कुमार, राम खिलाड़ी के साथ बुधवार दोपहर भारी संख्या में पुलिस बल ने शहर के प्रमुख मार्गों पर पैदल मार्च किया।
शहर के कजियाना, सालार, नयागंज, मलिकजादा, रामबाड़ी, काशीपुर, कटरा, पुराना बाजार में मार्ग के बीच में जगह-जगह लोगों ने गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों पर पुष्पवर्षा की। कजियाना में सभासद आशीष वैश्य, समाजिक कार्यकर्ता अरुण मुकेश, किशन, रमन, टिंकू, चंदन, नयागंज वार्ड में सभासद उमाशंकर कसौधन, रामप्रकाश कसौधन, मणिकांत, रवि प्रकाश गुप्ता, सोमनाथ कसौधन, नामित सभासद शिवराम यज्ञ सैनी, पूर्व सभासद श्रीचंद कौशल, मलिकजादा में विनोद मिश्रा, गुलाब चंद्र कौसल, संदीप शुक्ला, जितेंद्र मिश्रा, रामबाड़ी में राज किशोर सिंह, राजेंद्र पांडेय, राकेश यादव, संजय तिवारी, काशीपुर में सर्वेश मिश्रा, पवन यादव, अंकित मिश्रा, सुरेश धानुक, कटरा में सुभाष गुप्ता, दुर्गेश श्रीवास्तव, गिरधारी लाल अग्रवाल, पुराना बाजार में मृदुल मनोहर अग्रवाल, राजेश बंसल, आलोक गर्ग ने पुष्प वर्षा कर पुलिस बल के योगदान को सराहते हुए सैल्यूट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें