फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकल फॉल्ट से छह घंटे ठप रहा रेल आरक्षण

Tue, 30 Aug 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के एक्सचेंज में आयी खराबी से करीब छह घंटे तक सर्वर ठप रहा। लिहाजा सैकड़ों यात्रियों को टिकट नहीं मिला। लोग घंटों इंतजार कर वापस होते दिखे। हालत यह रही कि कई ट्रेनों के चार्ट नहीं निकल पाए।
विज्ञापन


पूछताछ केंद्र की एनटीईएस (नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम) मशीन बैठ गयी। कौन सी ट्रेन कहां है और कब आयेगी? इसे भी रेलकर्मी बता पाने में असमर्थ थे। यात्री सीट कन्फर्मेशन के लिए परेशान रहे। रेल यात्रियों को संबंधित ट्रेनों के टीटीई से संपर्क करने को कहा जाता रहा।

फैजाबाद जंक्शन पर सुबह 7:30 से दोपहर 13:25 बजे तक आरक्षण कार्य ठप रहने से रेलवे को करीब 75 हजार का नुकसान होने का अनुमान है। बताते हैं कि सुबह केंद्र खुला तो सिस्टम फेल मिला। आरक्षण केंद्र के कर्मी मशीन ऑन-ऑफ करते रहे।
विज्ञापन


इस दौरान सरवर नेट से होने वाले सभी कार्य ठप रहे। भीड़ आती और पूछकर वापस होती रही। हालांकि फैजाबाद स्टेशन एक्सचेंज में आयी खराबी से खिड़की पर कोई हंगामा नहीं हुआ। यात्री टिकट के लिए वापस होते रहे या आचार्य नरेंद्रदेव नगर और अयोध्या स्टेशन की ओर रुख करते दिखे।

पहली शिफ्ट के प्रभारी विंध्याचल सिंह ने बताया कि सीआरएएस फैजाबाद, लखनऊ-फैजाबाद के सिग्नल एंड टेलीकॉम विभाग और मॉनीटरिंग सेल लखनऊ को जानकारी दे चुके हैं। खराबी कहां से है? नहीं पता।

मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक सियाराम ने बताया कि खराबी लोकल स्तर पर थी। रेलवे एसएनटी विभाग के कर्मियों ने एक्सचेंज में आयी खराबी को दूर कर दिया है और उनका सिस्टम 13:25 बजे से कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें