मसौधा। थाना क्षेत्र पूराकलंदर के मैंदीपुर गांव का रहने वाला एलएलबी का छात्र रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। खोजबीन कर थके हारे पीड़ित परिवारीजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह का कहना है कि शुक्रवार सुबह अयोध्या स्थित कचहरी जाने के लिए निकला एलएलबी का छात्र रणजीत पाल निवासी मैंदीपुर देर रात तक घर वापस नहीं लौटा। रहस्यमय ढंग से लापता छात्र का मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा है। खोजबीन के बाद कहीं पता न चलने पर परिवारीजनों ने शनिवार को तहरीर देकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। छात्र की तलाश शुरू कर दी गई है।