फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों की बदहाली बन रही मौत का सबब

Sun, 03 Jan 2016 10:23 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
केस-एक:
विज्ञापन

डिवाइडर की कम ऊंचाई से गई तीन जान
हाईवे से 22 सितंबर कोे एक ट्रक अयोध्या के लिए मुड़ी, तो साकेत पंप के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। डिवाइडर मात्र एक फीट ऊंचा होने से रात में सो रहे अंबेडकर से दर्शन करने आए तीन श्रद्धालुओं की जान चली गई। 4 गंभीर रूप से घायल हुए। यदि तिकोना डिवाइडर मानक पर बनता दो से तीन फीट ऊंचा होता तो अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर पर सो रहे श्रद्धालुओं पर नहीं चढ़ पाती।

केस-दो:
हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग से हादसेे
हाईवे पर नाका बाईपास से लेकर देवकाली बाईपास तक तकरीबन तीन किमी दोनों ओर किनारे की पटरी पर ट्रके ं खड़ी रहती हैं। रविकुल के पास हाइवे पर 17 दिसंबर को हादसे में एक की मौत हो चुकी है। मंडल के बड़े-बड़े ट्रांसपोर्टरों की की आफिस इसी इलाके  में है। ट्रकों के बेतरतीब ढंग से खड़े रहने के कारण प्राय: एक्सीडेंट होते रहते है। वन राज्यमंत्री तेज नारायन पांडेय पवन एक साल पहले ट्रकों को हटाने के लिए निकले, लेकिन उन्हें प्रशासन का सहयोग नहीं मिल पाया।
विज्ञापन


फैजाबाद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग लगभग 90 किमी. है। लखनऊ-गोरखपुर एनएच पद हादसों के लिए बड़ी वजह जगह-जगह अवैध कट और टूटी रेलिंग है। गांव वालों ने अपनी सुविधा के अनुसार अवैध कट तो बनाया ही है, हाई-वे के किनारे खुले होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान भी अपनी सुविधा के लिए अवैध कट बना लिए है।

हाई-वे के डिवाइडर वाली रेलिंग कई स्थानों पर वाहनों की टक्कर से टूट गई है तो किनारे वाली रेलिंग को उन लोगों ने तोड़ दिया है जिनकी जमीन व प्रतिष्ठान तक जाने के लिए इसके कारण परेशानी हो गई थी।

एनएचआई ने बीती माह हाईवे पर गड्ढा भरने का कार्य तो शुरू किया, लेकिन टूट रेलिंग अभी वैसे ही पड़ी है। रुदौली क्षेत्र में गुजरने वाली 28 किमी. हाईवे पर पिछले एक साल में रोड दुर्घटना के कारण 30 लोग असमय काल के गाल में समा गए। रानीमऊ से सआदतगंज के पहले मुमताजनगर तक तकरीबन साढ़े तीन दर्जन अवैध कट बने हुए है।
 
अवैध ब्रेकर भी हादसे के सबब
फैजाबाद-अकबरपुर मार्ग पर कई स्थानों पर अवैध ब्रेकर बना दिए गए है। ये अवैध ब्रेकर दुर्घटनाओं के सबब बने हुए है। जिला मुख्यालय से तकरीबन दस किमी. दूर सरायरासी गांव में बमुश्किल दो सौ मीटर में दो अवैध ब्रेकर बने हुए है। इसी मार्ग पर बाकरगंज बाजार के पास तीन अवैध ब्रेकर बने हुए है, लेकिन लोक निर्माण विभाग की ओर से इन ब्रेकरों को हटाने की कार्यवाही नहीं की गई।
विज्ञापन


अवैध ब्रेकरों की जानकारी विभाग को है, इसे हटाने की कार्यवाही की गई तो वहां के लोग दो-दो हाथ करने पर आमादा हो गए जिससे कर्मचारी वापस लौट आए। ठंड खत्म हो जाए, इसके बाद अवैध ब्रेकर हटा कर सड़क मोटी कर दी जाएगी जिससे ये ब्रेकर खुद ही मिट जाएंगे। -एके सिंह, अधिशाषी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें