फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नम आंखों से दी सेना के जवान को अंतिम विदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। अंबाला में ट्रेन हादसे का शिकार हुए सेना के जवान का पार्थिव शरीर बीते रविवार को गांव पहुंचने पर सैकड़ों लोगों ने अंतिम दर्शन करके देश के सपूत को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। दीपावली की छुट्टी पर घर वापस आ रहे सेना के जवान लांस नायक कृष्ण देव यादव (23) की ट्रेन दुर्घटना में अंबाला स्टेशन पर मौत हो गई थी।
विज्ञापन

बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत डेहरियावां के मजरे विश्नोहरपुर निवासी कृष्णदेव यादव पुत्र सरजू प्रसाद यादव करीब तीन वर्ष पूर्व थलसेना में भर्ती होकर फिरोजपुर रेजीमेंट में तैनात थे। बीते 24 अक्टूबर को छुट्टी लेकर किसान एक्सप्रेस से घर वापस आ रहे थे। बताया गया कि अंबाला रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पर चढने के दौरान ट्रेन से गिरने से जवान की दर्दनाक मौत हो गई।
प्रधान स्वदेश तिवारी ने बताया कि सैनिक कृष्ण देव यादव की अभी शादी नहीं हुई थी। वह दो भाई और एक बहन में दूसरे नंबर पर थे। सैनिक के पार्थिव शरीर के साथ गांव पहुंचे सैन्य अधिकारियों ने अंतिम सलामी दी। राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर क्षेत्र के गया प्रसाद यादव, पूर्व जिप सदस्य संजय यादव, अविनाश यादव, बंटी कसौंधन, इंद्रजीत यादव, देवकांत तिवारी, अतुल यादव आदि सैकड़ों क्षेत्रवासियों ने नम आंखों से सैनिकों अंतिम विदाई देते हुए श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें