फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही भर्ती के आखिरी दिन दौड़े 662 युवा

Wed, 25 May 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
पुलिस लाइंस में दौड़ के इंतजार में बैठे अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से आयोजित सिपाही भर्ती में चल रही शारीरिक दक्षता परीक्षा मंगलवार को खत्म हो गई। कुल 662 अभ्यर्थियों ने दौड़ लगाई। जिनमें से 581 को सफल और 81 को असफल घोषित किया गया।
विज्ञापन


भर्ती प्रक्रिया के अंतिम दिन छूटे अभ्यर्थियों समेत सोमवार को बरसात के चलते दौड़ में खलल पड़ने के चलते शारीरिक दक्षता परीक्षा में प्रतिभाग से छूटे 225 लोगों को मौका दिया गया। हालांकि प्रक्रिया के दौरान छूटे अभ्यर्थियों ने पुलिस भर्ती के लिए ज्यादा जोश नहीं दिखाया।

सिपाही पद पर भर्ती के लिए पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से फैजाबाद पुलिस लाइन ग्राउंड पर परिक्षेत्र के विभिन्न जनपदों अंबेडकरनगर, सुलतानपुर, फैजाबाद, बाराबंकी व अमेठी के अभ्यर्थियों की दौड़ कराई जा रही है।
विज्ञापन


शारीरिक दक्षता परीक्षा का दूसरा चरण 22 अप्रैल को शुरू हुआ था। सार्वजनिक अवकाश के दिन को छोड़कर बाकी दिनों में पुलिस लाइन ग्राउंड पर दौड़ कराई जा रही है। तय कार्यक्रम के मुताबिक सामान्य रुप से सोमवार तक अभ्यर्थियों की दौड़ होनी थी और मंगलवार को शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान छूटे अभ्यर्थियों को मौका दिया जाना था।

मंगलवार को भर्ती प्रक्रिया के दौरान छूटे अभ्यर्थियों के साथ सोमवार को दौड़ का मौका न पाने वाले 225 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। मंगलवार को भर्ती बोर्ड का काम देख रही टीम के समक्ष छूटे समेत 662 ने हाजिरी दर्ज कराई।

पुलिस लाइन ग्राउंड पहुंचे अभ्यर्थियों को दो-दो सौ के टीम में कई चरणों में पुलिस लाइन ग्राउंड पर 2.4 किलोमीटर लंबी दौड़ के लिए ट्रैक पर उतारा गया। जिसमें से 581 को सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें