अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि परिसर में चल रहे निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों के पंजीकरण के लिए श्रम विभाग ने शिविर का आयोजन किया। शिविर में श्रमिकों के पंजीकरण के साथ ही उनको कई योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही वहां के कंप्यूटर ऑपरेटर को प्रशिक्षित किया गया।
श्रम प्रवर्तन अधिकारी रोहित प्रताप, प्रभात कुमार और एलएंडटी के एचआर मैनेजर डीपी सिंह की मौजूदगी मेंं बुधवार देर शाम तक चले शिविर में श्रमिकों का सीएसएसी के माध्यम से पंजीकरण कराया गया। रोहित प्रताप सिंह ने बताया कि 2300 निर्माण कामगार श्रीराम जन्मभूमि परिसर में कार्यरत हैं। अभी तक कुल 600 श्रमिकों का पंजीकरण हुआ है।