अयोध्या। कोतवाली नगर क्षेत्र में गोरखपुर-लखनऊ हाईवे पर साईं दाता की कुटिया के पास शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से एक मजदूर नीचे गिर गया। इसी बीच पीछे से आए ट्रक ने मजदूर को कुचल दिया। मजूदर की मौके पर ही मौत हो गई। नगर कोतवाल अश्विनी पांडेय ने बताया कि हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से भाग निकला। मृतक मजदूर की शिनाख्त कैंट क्षेत्र के हाजीपुर गांव निवासी शिवकुमार के रूप में हुई है।