फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटा-पटना रद्द, सरयू यमुना 16 घंटे लेट

Sat, 24 Dec 2016 11:18 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
फैजाबाद में कोहरे के कारण रेलवे स्टेशन पर लाइट जलाकर आती ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देश के पूर्वी-पश्चिमी क्षेत्र और दिल्ली में पड़ रहे कोहरे की मार फैजाबाद होकर गुजरने सभी ट्रेनों पर भी पड़ा है। इसके चलते कोटा से चलकर पटना जाने डाउन 13238 ट्रेन निरस्त कर दी गयी।
विज्ञापन


अप बनकर शुक्रवार की रात 10:15 बजे फैजाबाद पहुंचने वाली जयनगर-अमृतसर सरयू-यमुना एक्सप्रेस के 16 घंटे बाद आने की उम्मीद थी। रेलवे स्टेशन से गुजर रहीं दूसरी सभी अप व डाउन की ट्रेनों पर पर भी कोहरे की मार का खासा असर दिखाई दे रहा है।

रेलवे सूचना पट के अनुसार दिल्ली-आजमगढ़ के बीच प्रतिदिन चलने वाली डाउन कैफियात एक्सप्रेस सात घंटा, दिल्ली-माल्दा टाउन चार घंटा, इलाहाबाद-बस्ती मनवर संगम एक्सप्रेस तीन घंटा, डाउन अमृतसर-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के तीन घंटा बाद आने की संभावना जतायी जा रही थी। ट्रेनों के कई-कई घंटे की देरी से पहुंचने के कारण प्लेटफार्म पर बैठे रहे। 
विज्ञापन


सहायक स्टेशन मास्टर ने बताया कि कोहरे और ठंड से सभी ट्रेनें विलंब से चल रही हैं। उधर नरेंद्रदेव कृषि विश्व विद्यालय में मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक ने बताया कि जिले में अगले 24 घंटों में भी सुबह शाम कोहरा और दिन में धूप होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें