फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोबारा हुई सुरक्षा में चूक, तो जाएंगे कोर्ट

Sun, 05 Jun 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो / अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया व पक्षकारों की टीम ने रविवार को विवादित परिसर स्थित खुदाई स्थल का पाक्षिक निरीक्षण किया। पक्षकारों ने बीते निरीक्षण के दौरान गर्भगृह तक पहुंचे अनाधिकृत व्यक्ति का मामला प्रमुखता से उठाया। विवादित परिसर के रिसीवर व कमिश्नर से मौखिक शिकायत दर्ज कराई गई।
विज्ञापन


तावनी दी कि अतिसंवेदनशील सुरक्षा वाले क्षेत्र में ऐसी चूक भविष्य में दोबारा न हो, वरना प्रकरण को कोर्ट के समक्ष रखेंगे। बीते 22 मई को विवादित परिसर स्थित खुदाई स्थल पर निरीक्षण के लिए पहुंचे पक्षकारों को एक व्यक्ति अनाधिकृत रूप से गर्भगृह के निकट तक पहुंचा मिला था।

पूछताछ में उसकी पहचान मजदूर विनोद पांडेय निवासी लालकोठी के रूप में की गई थी। साथ ही परिसर में मरम्मत कार्य के लिए ठेका निरस्त होने के बाद भी ठेकेदार की पास के साथ मौजूदगी का मामला भी उठा था।
विज्ञापन


पक्षकारों ने मौके पर पर्यवेक्षक जज व एडीएम सिटी से शिकायत दर्ज कराई थी, जिस पर प्रकरण कमिश्नर के सामने रखे जाने की बात बताई गई थी। रविवार को एएसआई व पक्षकारों की टीम निरीक्षण के लिए पहुंची। पक्षकार स्वामी हरदयाल शास्त्री ने बताया कि परिसर के रिसीवर कमिश्नर एसपी मिश्र से दोनों प्रकरण की शिकायत दर्ज कराई गई है।

निर्मोही अखाड़े के वकील रणजीत लाल वर्मा ने कहा कि ठेका निरस्त होने के बाद ठेकेदार का पास जारी किए जाने व अनाधिकृत व्यक्ति के गर्भगृह तक जाने का मामला कमिश्नर के समक्ष रखा गया। यदि भविष्य में कोर्ट के आदेशों के अनुरूप सुरक्षा व अन्य कार्य नहीं हुए तो वह कोर्ट के समक्ष पूरे मामले को रखेंगे।

पक्षकार हाजी महबूब ने भी शिकायत दर्ज कराने व संतोषजनक कार्य न होने पर कोर्ट जाने की बात बताई। कमिश्नर एसपी मिश्र ने बताया कि 2014 में मरम्मत का ठेका बदला गया। नया ठेकेदार ही कार्य कर रहा है। पुराने ठेकेदार का पास निरस्त कर दिया गया है।

परिसर में आने वाले सभी मजदूरों का वेरीफिकेशन करके ही पास जारी किए गए हैं। निरीक्षण के दौरान टीम ने खुदाई स्थल पर बने ट्रेंचों की साफ-सफाई और टीन शेड व मानस भवन में खुदाई के दौरान निकाल कर रखे गए सामानों की सफाई व रसायन लेपन का कार्य करवाया। देर शाम टीम परिसर से वापस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें