फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: नेपाल के राजा ने किए रामलला के दर्शन

Mon, 15 May 2023 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन करते नेपाल के राजा ज्ञानेंद्र विक्रम शाह व राज परिवार के सदस्य।
विज्ञापन
अयोध्या। नेपाल के राजा ज्ञानेंद्र विक्रम शाह ने रविवार को अयोध्या पहुंचकर रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। मंदिरों में दर्शन-पूजन के साथ उन्होंने सरयू पूजन भी किया। उनके साथ राजपरिवार के करीब 30 सदस्य भी मौजूद रहे। राजा ज्ञानेंद्र विक्रम शाह ने इससे पहले शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। वे रविवार दोपहर अयोध्या पहुंचे। सर्किट हाउस में विश्राम करने के बाद परिवारीजनों के साथ रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। मंदिर निर्माण के लिए चल रहे कार्यों को भी देखा। उन्होंने हनुमंतलला के दरबार में भी हाजिरी लगाई। इसके बाद सरयू तट पर मां सरयू का पूजन-अर्चन कर राम की पैड़ी स्थल को भी देखा। सिटी मजिस्ट्रेट अरविंद द्विवेदी ने बताया कि नेपाल राजपरिवार के राजा ज्ञानेंद्र विक्रम ने परिवार के सदस्यों के साथ अयोध्या आकर दर्शन-पूजन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें