फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार में रोड़ा बनी तो बड़ी बहन ने घोंट दिया छोटी बहन का गला

विज्ञापन
अयोध्या में छोटी बहन की हत्या के आरोप में गिरफ्तार की गई उसकी बड़ी बहन व घटना में शामिल गांव के एक ? - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। गोसाईगंज क्षेत्र में प्रेम संबंधों में बाधक बनने पर बड़ी बहन ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर छोटी बहन की हत्या की थी।
विज्ञापन

गोसाईगंज पुलिस ने रविवार को मामले का खुलासा करते हुए आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया है कि शादी शुदा बहन का गांव के ही एक युवक से अवैध संबंध था।
किशोरी ने अपनी बहन को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया, जिसके बाद दोनों ने मिलकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव घर के पास गन्ने के खेत में फेंक दिया।
विज्ञापन

कोतवाली गोसाईगंज के जमुनीपुर जमपुरवा गांव के रहने वाले सालिगराम की पुत्री ममता (14) का शव घर के पास गन्ने के खेत में मिला था।
पिता ने गांव के ही युवक विनोद निषाद पर हत्या का आरोप लगाया था, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी विनोद को गिरफ्तार कर लिया था।
रविवार को कोतवाली में सीओ सदर वीरेंद्र विक्रम ने वारदात का खुलासा करते हुए बताया कि सालिगराम की दो पुत्री सुषमा व ममता हैं। इनमें से सुषमा की शादी हो चुकी है। उसका पति भी गांव में ही उसके साथ रहता है।
सीओ ने बताया कि सुषमा का गांव के ही विनोद से नजदीकियां थीं। शुक्रवार रात सालिगराम व सुषमा का पति मेंथा की पेराई करने खेत गए हुए थे। घर में सालिगराम की पत्नी व उसकी दोनों पुत्रियां थीं।
सबके सोने के बाद देर रात करीब 12 बजे विनोद घर में आया। इस दौरान ममता जग गई और उसने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। यह देख दोनों ने उसे पकड़ लिया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शव घर के पास स्थित एक गन्ने के खेत में फेंक दिया।
विज्ञापन

सीओ ने बताया मामले में आरोपी विनोद को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। पूछताछ के दौरान उसने हत्या व उसके कारणों का खुलासा कर दिया।
मामले में हत्या आरोपी बहन सुषमा को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। एसएसपी आशीष तिवारी ने 24 घंटे के अंदर हत्या का खुलासा करने पर गोसाईगंज पुलिस को पांच हजार का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें