फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही का अपहरण करने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। शहर में शनिवार रात करीब 8 बजे चीता मोबाइल के एक सिपाही के अपहरण की खबर से हड़कंप मच गया। आननफानन में पुलिस ने फैजाबाद शहर की सीमाओं को सील कर तलाशी व चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। इस दौरान घबराए अपहरणकर्ताओं ने सिपाही को चौक में छोड़ दिया और गाड़ी छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन

सिविल लाइन चौकी के चीता मोबाइल के सिपाही रवि को सड़क दुर्घटना की खबर मिली थी। सिपाही ने सहादतगंज एरिया में दुर्घटना करने वाली एसयूवी को पकड़ लिया और उसमें बैठकर चालक से गाड़ी को सिविल लाइन चौकी लेकर चलने को कहा।
इस दौरान वह एसयूवी सवार सिपाही को लेकर भागने लगा। बाद में वह चौक एरिया में पहुंचकर एसयूवी वाहन समेत सिपाही को छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया। हादसा करने वाले वाहन चालक की पहचान राकेश कुमार तोगपुर सहादतगंज के रूप में हुई है।
विज्ञापन

देर रात समाचार लिखे जाने तक पुलिस वाहन को कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश कर रही थी। सीओ सिटी अरविंद चौरसिया ने बताया कि आरोपी वाहन चालक नशे की हालत में था। उसकी गिरफ्तारी का प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें