फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: स्कूल से लौट रहे छात्र को किया अगवा

Wed, 26 Apr 2023 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
बारुन (अयोध्या)। इनायतनगर क्षेत्र में ग्राम देवरिया स्थित विद्यालय से घर लौट रहे कक्षा तीन के एक छात्र को चार पहिया वाहन सवार तीन लोगों ने अगवा कर लिया। कुछ देर बाद अपहर्ताओं ने छात्र को छोड़ दिया।
विज्ञापन

छात्र के पिता योगेंद्र श्रीवास्तव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार दोपहर उनका पुत्र देवरिया स्थित विद्या इंटरनेशनल एकेडमी से पैदल घर लौट रहा था। बारुन बाजार में अमरनाथ की दुकान के निकट चार पहिया वाहन सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने छात्र को अगवा कर लिया। गाड़ी में बैठाने के बाद बच्चे को कुछ सुंघाकर बेहोश कर दिया। शाम करीब पांच बजे क्षेत्र के तरौली बाजार में बच्चे को अपहर्ताओं ने छोड़ दिया।
परिजनों के पास पहुंचे बच्चे ने घटना के बारे में जानकारी दी। घटनाक्रम को देखते हुए योगेंद्र का मानना है कि अपहरणकर्ता किसी और बच्चे के चक्कर में उनके पुत्र को उठा ले गए थे। इनायतनगर के प्रभारी नीरज सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपियों के बारे में कुछ जानकारी मिली है जिसके आधार पर उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें