फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सीनियर वर्ग में जीजीआईसी की लड़कियों ने मारी बाजी

Thu, 10 Aug 2023 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। विद्यालय क्रीड़ा समिति के संयोजन में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ने विद्यालय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया। सीनियर वर्ग में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ने अवध इंटरनेशनल की टीम को पराजित कर खिताब पर कब्जा किया। वहीं जूनियर वर्ग में अवध इंटरनेशनल ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज को पराजित कर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

सीनियर वर्ग के अंतर्गत खेले गए मैच में अवध इंटरनेशनल स्कूल ने जनता अवध इंटर कॉलेज जयसिंहमऊ को एक के मुकाबले नौ अंकों से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। एमआरडी स्कूल ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गौहनिया को एक के मुकाबले 18 अंकों से पराजित किया। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और एमआरडी के बीच खेला गया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की टीम ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में एमआरडी को एक अंक से पराजित कर फाइनल में स्थान सुरक्षित किया। अवध इंटरनेशनल स्कूल व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के बीच खेले गए खिताबी मुकाबले में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए एक अंक से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया।
अंडर-14 वर्ग में खेले गए मुकाबले में पहला सेमीफाइनल मुकाबला अवध इंटरनेशनल और जेबीए स्कूल के बीच खेला गया। अवध के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जेबीए को तीन के मुकाबले नौ अंकों से पराजित किया। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कनौसा कॉन्वेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज को तीन के मुकाबले चार अंकों से पराजित कर फाइनल में स्थान पक्का किया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और अवध इंटरनेशनल स्कूल के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। मैच के अंतिम क्षणों में अवध इंटरनेशनल स्कूल नें चार अंक के मुकाबले पांच अंक अर्जित कर खिताब अपने नाम किया। इस अवसर पर केएन सिंह, विजेंद्र सिंह, परमजीत निषाद, माला यादव, पूजा गोस्वामी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें