फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवा चौथ पर आज मांगेंगी पति की लंबी आयु

विज्ञापन
करवाचौथ को लेकर बाजार में खरीदारी करतीं महिलाएं। - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। करवा चौथ के व्रत को लेकर विवाहित महिलाओं में उत्साह है। गुरुवार को महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए निराजल व्रत रखेंगी। करवा चौथ की पूर्व संध्या पर शहर में महिलाएं नए परिधान से लेकर शृंगार के सामान खरीदने में व्यस्त रहीं। मेहंदी रचाने से लेकर दुकानों पर करवा, सींक व कैलेंडर खरीदने को भीड़ रही।
विज्ञापन

गुरुवार को करवा चौथ मनाया जाएगा। आचार्य देवनाथ बताते हैं कि ये व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि में मनाया जाता है। चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 17 अक्तूबर की सुबह 6:48 मिनट पर होगा व समापन 18 अक्तूबर को प्रात: 7:28 मिनट पर होगा।
इस बार करवा चौथ का चांद शाम को 8 बजकर 20 मिनट पर निकलेगा। पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:46 से शाम 7:02 मिनट तक रहेगा। रात में चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत का समापन किया जाता है। चतुर्थी के देवता गणेश हैं, इस व्रत में गणेश जी के अलावा शिव-पार्वती, कार्तिकेय और चंद्रमा की भी पूजा की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें