फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे में 21 घंटे देरी से पहुंची कैफियात

Tue, 06 Dec 2016 11:05 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
फैजाबाद जंक्शन पर कोहरे के कारण देरी से चल रहीं ट्रेनों का ठंड में इंतजार करते यात्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोहरे और ठंड की मार अब हर किसी पर भारी हो चली है। फर्राटा भर रहीं ट्रेनें कोहरे के सामने अब रेंगने को विवश हो गयी हैं। इसकी वजह से रात और सुबह आने जाने वाली कई ट्रेनें घंटों बाद गुजरीं।
विज्ञापन


आजमगढ़ से दिल्ली को चली अप सुपरफास्ट कैफियात एक्सप्रेस सोमवार की सायं 19:50 बजे आने के बजाय 21 घंटे की देरी से मंगलवार को शाम पांच बजे पहुंची। जबकि सुबह सवा छह बजे फैजाबाद पहुंचने वाली डाउन जोधपुर-वाराणसी मरुधर एक्सप्रेस भी 13 घंटे देरी चल रही है। कानपुर में गंगा पुल की मरम्मत के चलते गोरखपुर से यशवंतपुर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन निरस्त रही। 

ट्रेन पकड़ने के लिए दूर दराज से रेलवे स्टेशन पहुंचे यात्रियों ने ट्रेनों के इंतजार में पूरी रात कोहरे और ठंड के बीच जागकर काटी। इनकी लेटलतीफी लगातार कोहरे से बढ़ती जा रही थी। कोहरे-ठंड का आलम यह था कि फैजाबाद से ही लखनऊ, प्रयाग और मुगलसराय, लखनऊ रवाना होने वाली ट्रेनों को धुलाई, मरम्मत के बाद देर से रवाना किया गया।
विज्ञापन


सुबह-शाम और रात में गिरते कोहरे तथा दिन में धुंध रहने से पहियों की गति कम हो गई है। कोहरे और ठंड की मार अब बेजुबानों पर भी भारी होने लगी है। गांवों और बाजारों में दशा तो और भी खराब है।

रेलवे स्टेशन की टेलीफोन पूछताछ सेवा वर्षों से ठप होने के कारण यात्री ट्रेनों के निर्धारित समय से पहले स्टेशन पहुंच जा रहे हैं। कई-कई घंटे विलंब से ट्रेनों के आने के कारण यात्री प्लेटफार्म पर ठंड से परेशान हैं।

कोहरे के कारण सभी ट्रेनें कई-कई घंटे की देरी से फैजाबाद पहुंचीं। आजमगढ़ से दिल्ली जाती अप कैफियात 21 घंटा, डाउन अजमेर किशनगंज एक्सप्रेस पांच घंटा, जोधपुर-वाराणसी मरुधर 13 घंटा तथा दूसरी सभी ट्रेनें चार से छह घंटे तक विलंब से रवाना हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें