रुदौली (अयोध्या)। अविवादित मुकदमों का निस्तारण न होने से बृहस्पतिवार को रुदौली तहसील के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। बार एसोसिएशन के महामंत्री संतोष कुमार पांडेय ने बताया कि तहसीलदार कोर्ट पर वर्षों से चल रहे मुकदमों की सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद भी उनका निस्तारण नहीं किया जा रहा है। दर्जनों मुकदमों के वादकारी तारीख लेकर निराश लौट जाते हैं। तहसीलदार के उदासीन रवैया को लेकर तहसील के सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे।