फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन पूर्णिमा पर रामनगरी में उमड़ा आस्था का सैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
सावन झूलनोत्सव के मुख्य पर्व सावन पूर्णिमा पर रामनगरी में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सरयू घाट से लेकर, मुख्य मार्ग, गलियों सहित मठ-मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता नजर आया।
विज्ञापन

करीब 10 लाख श्रद्धालुओं ने पावन सलिला सरयू में डुबकी लगाई। ब्रह्ममुहूर्त से ही शुरू हुआ सरयू स्नान एवं दर्शन-पूजन का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा।
सरयू स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने विभिन्न मंदिरों में दर्शन-पूजन कर मनौतियां भी मांगी। प्रशासन द्वारा मेला क्षेत्र में यातायात प्रतिबंधित कर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सायंकाल अपने आराध्य के प्रति श्रद्धा निवेदित कर भक्त अपने गंतव्य को रवाना होने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें