फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब दो घंटा खुलेगी शहर की सराफा दुकानें

Wed, 13 Apr 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में दो मार्च से चल रहा सराफा आंदोलन अब कमजोर पड़ने लगा  है। बुधवार को चौक में हुई मीटिंग के बाद अब सराफा दुकानें दो घंटे के लिए खुलेंगी। दुकानें खोलने का समय बैठक के बाद सभी सदस्यों की सहमति से तय होगी।
विज्ञापन


सोने-चांदी के कारोबार पर एक प्रतिशत का टैक्स लगाए जाने के विरोध में दो मार्च से सराफा कारोबारी हड़ताल पर हैं। सराफा मंडल साकेत के बैनर तले हड़ताल करने वाले सराफा कारोबारियों का दावा है कि 40 दिन तक चलने वाले इस आंदोलन में तकरीबन एक अरब का कारोबार प्रभावित हुआ है।

संगठन मंत्री नरेश अग्रवाल का कहना है कि यह आंदोलन सराफा व्यापारियों के हित के लिए नहीं अपितु ग्राहकों के लिए किया जा रहा था। उनका कहना था कि कर का अंतिम भुगतान ग्राहकों को ही देना है। सराफा व्यापारियों का कहना है कि आंदोलन अभी समाप्त नहीं किया गया है, बल्कि इसके स्वरूप में परिवर्तन किया गया है।
विज्ञापन


सहालग शुरू होने वाली है। गांव से लेकर शहर तक घरों में शादियां हैं। जो हमारे नियमित ग्राहक हैं, उनको किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए बुधवार से दो घंटा दुकानें खोली जाएंगी। दुकानें किस समय खोली जाएंगी, यह अभी तय नहीं हुआ है।

संगठन के सभी सदस्यों से वार्ता के बाद ही दुकान खोलने का समय निर्धारित किया जाएगा। इस दौरान जो भी ग्राहक जेवरात खरीदने के लिए आएंगे उन्हें सरकार के फैसले के बारे में जानकारी दी जाएगी। ग्राहकों को इस बारे में भी जानकारी दी जाएगी कि कर का अंतिम भुगतान कारोबारी को नहीं, बल्कि सोना या चांदी खरीदने वालों को ही करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें