फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला हिंसा के विरोध में जनौस का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला हिंसा के विरोध में जनौस का प्रदर्शन
विज्ञापन

- हाथरस, आजमगढ़, बलरामपुर, भदोही में हुई घटनाओं को लेकर जताया विरोध
फोटो 2
अयोध्या। भारत की जनवादी नौजवान सभा के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को मया ब्लॉक के अमौनी गांव में प्रदर्शन किया। ग्राम अध्यक्ष सुमन पांडेय की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने हाथरस, बलरामपुर, भदोही व आजमगढ़ की निर्भया को न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार विरोधी नारे लगाए। सभा के जरिए नेताओं ने योगी सरकार पर महिला विरोधी होने का आरोप जड़ा।
विज्ञापन

मंडल प्रभारी कामरेड विनोद सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में जंगलराज कायम है। ये सरकार किसी लायक नहीं रही है। अपराधी खुलेआम अपराध कर रहे हैं। सरकार अपराधियों को बचाने का काम कर रही है। हाथरस की घटना रूह कंपाने वाली है और परिवार के बिना अंधेरी रात में शव जला दिया गया। ये सरकार पूरी तरह तानाशाही रवैया अपना रही है। ग्रामसभा अध्यक्ष कामरेड सुमन पांडेय ने कहा कि सरकार महिलाओं का सम्मान नहीं कर पा रही है। इस सरकार में महिलाएं व बेटियां कोई सुरक्षित नहीं हैं। इस सरकार के खिलाफ महिलाओं को एकजुट होकर लड़ना पड़ेगा। महिलाएं ही इस सरकार की कब्र खोदेंगी। जिला कमेटी सदस्य कामरेड जसपाल निषाद ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में गुंडाराज कायम हो गया है। सरकार नैतिकता खो चुकी है। अंग्रेजी हुकूमत से ज्यादा बर्बरता ये सरकार कर रही है। पूरे देश के युवाओं को एकजुट होकर लड़ना होगा और इस तानाशाही व महिला विरोधी सरकार को हटाना होगा। विरोध प्रदर्शन में कामरेड अखिलेश सिंह डब्लू, इंद्रावती, सुनीता पांडेय, अनीता देवी, सरिता उपाध्याय, रामकुमार, संतोष, विनय, शिवकुमारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें