फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: परमहंसाचार्य ने स्टालिन को बताया कालनेमी

Wed, 06 Sep 2023 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जगद्गुरू परमहंसाचार्य ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। सनातन धर्म को लेकर अभद्र टिप्पणी करने वाले तमिलनाडु के नेता उदयनिधि स्टालिन का सिर काटने वाले को 10 करोड़ का इनाम देने की घोषणा करने वाले परमहंसाचार्य ने अब स्टालिन से मिलने की अनुमति मांगी है।
विज्ञापन

उन्होंने विवादित बयान देते हुए कहा कि 18 सितंबर को उदयनिधि से मिलने की अनुमति मिली तो ठीक, नहीं मिली तो भी मैं तमिलनाडु जाऊंगा और जिस तरह से हनुमान जी ने कालनेमी का वध किया था, उसी तरह हम स्टालिन का वध करके लौटेंगे। परमहंसाचार्य ने बुधवार को राष्ट्रपति को पत्र भेजकर उदयनिधि स्टालिन को उनके पद से अपदस्थ करने की मांग भी की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें