फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवैसी के बयान पर भड़के इकबाल व संत परमहंस

विज्ञापन
महंत परमहंस दास - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। रामनगरी के धन्नीपुर में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बनने जा रही मस्जिद को लेकर असदुद्दीन ओवैसी द्वारा दिए गए बयान की मुस्लिम पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने निंदा की है। तपस्वी छावनी के महंत परमहंस ने ओवैसी को गद्दार बताया है।
विज्ञापन

इकबाल ने कहा है कि जो पांच एकड़ जमीन मिली है उसमें मस्जिद बन रही है। स्कूल व अस्पताल बन रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने जो आदेश कर दिया है वह काम हो रहा है उसको होने दें। अब सारे विवाद खत्म हो चुके हैं। हिंदू-मुसलमानों में एकता है।
विकास की बात हो रही है। अब मंदिर-मस्जिद की राजनीति नहीं होनी चाहिए। ऐसे में ओवैसी की ओर से यह बयान जारी करना कि अयोध्या में बनने वाली मस्जिद में कोई नमाज न पढ़े, चंदा न दें, यह घोर निंदनीय है।
विज्ञापन

वहीं, तपस्वी छावनी के महंत परमहंस ने भी ओवैसी को गद्दार बताया है। कहा कि एक तरफ राममंदिर बन रहा है तो दूसरी तरफ अयोध्या में मस्जिद भी बन रही है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में सद्भाव की नींव मजबूत हो रही है।
वहीं ओवैसी नफरत भड़काने का काम कर रहे हैं। उनका यह बयान सुप्रीम कोर्ट की अवमानना है साथ ही देशद्रोह की श्रेणी में आता है। ओवैसी पर रासुका की कार्रवाई की जानी चाहिए।

इकबाल अंसारी- फोटो : FAIZABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें