ओवैसी के बयान पर भड़के इकबाल व संत परमहंस
फोटो-62,63
अयोध्या। रामनगरी के धन्नीपुर में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बनने जा रही मस्जिद को लेकर असदुद्दीन ओवैसी द्वारा दिए गए बयान की मुस्लिम पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने निंदा की है। तपस्वी छावनी के महंत परमहंस ने ओवैसी को देश का गद्दार बताया है। इकबाल ने कहा है कि जो पांच एकड़ जमीन मिली है उसमें मस्जिद बन रही है। स्कूल व अस्पताल बन रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने जो आदेश कर दिया है वह काम हो रहा है उसको होने दें। अब सारे विवाद खत्म हो चुके हैं। हिंदू-मुसलमानों में एकता है। विकास की बात हो रही है। अब मंदिर-मस्जिद की राजनीति नहीं होनी चाहिए। ऐसे में ओवैसी की ओर से यह फतवा जारी करना कि अयोध्या में बनने वाली मस्जिद में कोई नमाज न पढ़े, चंदा न दें, यह घोर निंदनीय है। वहीं, तपस्वी छावनी के महंत परमहंस ने भी ओवैसी को देश का गद्दार बताया है। कहा कि एक तरफ राममंदिर बन रहा है तो दूसरी तरफ अयोध्या में मस्जिद भी बन रही है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में सद्भाव की नींव मजबूत हो रही है तो वहीं ओवैसी नफरत भड़काने का काम कर रहे हैं। उनका यह बयान सुप्रीम कोर्ट की अवमानना है साथ ही देशद्रोह की श्रेणी में आता है। ओवैसी पर रासुका की कार्रवाई की जानी चाहिए। संवाद