फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: रामलला की प्राणप्रतिष्ठा के लिए पीएम मोदी को भेजा गया निमंत्रण, 15 से 24 जनवरी के बीच मांगा समय

Tue, 25 Jul 2023 06:55 AM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या

सार

सोमवार को राममंदिर निर्माण समिति की बैठक के बाद महासचिव चंपत राय ने बताया कि पीएम मोदी से अपील की गई है कि प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में उनके शामिल होने से पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ेगा। 
विज्ञापन
रामलला के दर्शन करते प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निमंत्रण पत्र भेज दिया गया है। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने महोत्सव के लिए 15 से 24 जनवरी के बीच समय मांगा है। सोमवार को राममंदिर निर्माण समिति की बैठक के बाद महासचिव चंपत राय ने बताया कि पीएम मोदी से अपील की गई है कि प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में उनके शामिल होने से पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ेगा। 

विज्ञापन


इस बीच अयोध्या में राम मंदिर की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। भूतल का काम करीब-करीब पूरा हो गया है। अब प्रथम तल का काम जारी है। मंदिर परिसर के अलावा पूरी अयोध्या को मंदिर खुलने के शुरू होने से पहले सजाने और संवारने का काम तेजी से चल रहा है। 

मंदिर के शुरू होने के बाद बड़ी संख्या में लोग अयोध्या आएंगे। इसको देखते हुए होटल, रेस्टोरेंट और धर्मशालाओं का निर्माण भी जारी है। सड़कों की चौड़ाई बढ़ाई जा रही है। मुख्य मंदिर परिसर के अलावा अयोध्या के अंदर कई सारे छोटे-छोटे मंदिर हैं उन मंदिरों का सौंदर्यीकरण करने के लिए भी बजट जारी किया जा चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें