फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: रामनगरी में अब तक 7200 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। औद्योगिक निवेश को लेकर उद्यमियों का रुझान से बढ़ रहा है। अब तक अयोध्या से 7200 करोड़ रूपये निवेश का प्रस्ताव है। यह प्रस्ताव मैनुअल के साथ ऑनलाइन किया गया है। अभी इसमें तेजी लाए जाने के लिए सभी विभाग प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

लखनऊ में फरवरी में प्रदेश स्तरीय इनवेस्टर्स सम्मिट की तैयारी है। मुख्यमंत्री समेत तमाम अधिकारी इसके लिए प्रदेश और प्रदेश से बाहर रोड शो कर रहे हैं। कोशिश है कि निवेश से उद्योगों की स्थापना होगी तो प्रदेश के युवाओं को रोजगार मिलेगा।
अयोध्या को इन्वेस्टर्स सम्मिट में निवेश के लिए कुल 11 हजार करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य सौंपा गया है। इसको लेकर सभी विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। अयोध्या पर्यटन का हब बनने की ओर अग्रसर है। ऐसे में अब यहां के निवेशकों में भी उत्साह दिखाई पड़ता है। उद्योगों की स्थापना को लेकर प्रदेश की नई औद्योगिक नीति के चलते भी निवेशकों का रुझान बढ़ा है।
विज्ञापन

इसी का परिणाम रहा कि अयोध्या से अब तक कुल 7200 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव आ गया है। इनमें ओडीओपी उत्पाद गुड़, कपड़े, फोर्टिफाइड चावल, बिजली उपकरण, मिल्क प्रोडक्ट, होटल, बेकरी, ऐस ब्लॉक, कागज, प्रिटिंग, मिनिरल वाटर, ऑटोमोबाइल, जूता, मोटरबॉडी आदि के साथ ही अन्य विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रस्ताव हैं।
कहते हैं उद्यमी
स्कूल ड्रेस, प्लास्टिक खिलौने बनाने के प्लांट का प्रस्ताव डालने वाले अजय शर्मा ने बताया कि उन्होंने 44 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव रखा है। उनको उद्योग लगाने के लिए सुविधा वाले स्थान औद्योगिक क्षेत्र में जमीन मिली तो वह अपना उद्योग स्थापित करेंगे। उनके पास व्यवस्था है।
एक जिला एक उत्पाद के तहत गुड़ बनाने का प्लांट लगाने के लिए जैगरी उद्योग के जिलाध्यक्ष अविनाश चंद्र दूबे ने 40 करोड़ रूपये के निवेश का प्रस्ताव रखा है। कहा कि उन्होंने पहली बार प्रस्ताव डाला है। नई औद्योगिक नीति के तहत फैक्टरी लगाने में सुविधा की संभावना है। इससे आसानी होगी।
प्रदेश की नई औद्योगिक नीति के तहत निवेशकों को उद्योग लगाने में सुविधा दिए जाने की व्यवस्था है। सभी विभाग मिलकर निवेशकों के बीच इसकी जानकारी दे रहे हैं। निवेशक का रुझान बढ़ा है। इन्वेस्टर्स सम्मिट के लिए यहां से 11 हजार करोड़ निवेश का लक्ष्य रखा गया है। अब तक 7200 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव मैनुअल और ऑनलाइन मिला है।
-अमरेश पांडेय, उपायुक्त उद्योग, अयोध्या
निवेश के लिए रोड शो की तैयारी
औद्योगिक निवेश को बढ़ाने के लिए 23 जनवरी को होने वाले मंडल स्तरीय रोड शो की तैयारी यहां शुरू हो गई है। रोड शो में प्रदेश औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी भाग लेंगे।
विज्ञापन

- केएन श्रीवास्तव, क्षेत्रीय प्रबंधक, यूपी सीडा, अयोध्या
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें