इंदिरा और लोहिया आवास के पात्रों की जांच पूरी कराने का निर्देश दिया गया है। डीएम ने इसके लिए जिले के अफसरों के साथ ही एसडीएम को निर्देश दिया था, लेकिन कुछ अफसरों ने इसकी जांच पूरी नहीं की।
आवासों के आवंटन में गड़बड़ी रोकने के लिए डीएम ने चयनित पात्रों की जांच के लिए जिले के अफसरों के साथ ही तहसील व ब्लॉक के अफसरों को निर्देश दिया था। खासतौर से चुने गए लोहिया समग्र गांवों पर फोकस है।
इन गांवों में लोहिया आवासों को ज्यादा संख्या में दिया गया है। जांच के लिए लगे कई अफसरों ने स्वयं जाकर जांच पूरी नहीं की।
चर्चा रही कि अपने मातहतों से जांच कराने के बाद इसकी रिपोर्ट विकास विभाग को भेज दी गई, पर अफसरों की बैठक में यह मामला खुल गया तो नए सिरे से उन अफसरों को स्वयं जाकर जांच के लिए निर्देश दिया गया। डीआरडीए का कहना है कि पात्रता की जांच कराई जा रही है।